गांधीनगर: दूसरी पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ECSWG) की बैठक सोमवार से गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शुरू हुई। बैठक में G20 सदस्य देशों के 130 प्रतिनिधि, 11 आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हिस्सा लिया। यह बैठक G-20 के सदस्य देशों की ओर से जल संसाधन प्रबंधन की श्रेष्ठ पद्धतियों पर प्रस्तुतिकरण के साथ शुरू हुई। ECSWG बैठक 27-29 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले रविवार को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर G-20 के प्रतिनिधियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान नमामि गंगे, जलवायु के अनुकूल अवसंरचना, सहभागितापूर्ण भूजल प्रबंधन, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर विशेष प्रस्तुतियां भी दी गईं। बैठक में भूमि क्षरण को रोकने, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में तेजी लाने और जैव विविधता को समृद्ध करने, संसाधन दक्षता और चक्रीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने और जलवायु के अनुकूल ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने जैसे विषयगत क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान इटली और चीन जैसे G20 सदस्य देशों ने जल प्रबंधन पर अपनी सर्वोत्तम कार्यों को साझा किया, जिसमें इटली ने सूखा प्रबंधन और चीन ने भूजल प्रबंधन पर अपनी विशेषज्ञता साझा की। ECSWG की बैठक के दौरान G20 प्रतिनिधियों ने गुजरात की अनूठी संस्कृति, यहां के हथकरघा, हस्तशिल्प, कलाकृतियों और वस्त्रों को देखने का अवसर मिला। दूसरी पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की दूसरी बैठक सतत और लचीले भविष्य के प्रति G-20 देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले ECSWG की पहली बैठक 9 से 11 फरवरी तक बेंगलुरु में हुई थी। गांधीनगर में दूसरी ECSWG बैठक के बाद तीसरी बैठक मुंबई में 21-23 मई तक जबकि चौथी बैठक चेन्नई में 26-30 मई को आयोजित की जाएगी।
पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की दूसरी बैठक गांधीनगर में शुरू, जल प्रबंधन और जलवायु स्थिरता पर दिया जोर
Typography
- Smaller Small Medium Big Bigger
- Default Helvetica Segoe Georgia Times
- Reading Mode
powered by social2s

