औरंगाबाद: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में सोमवार से दो दिवसीय W-20 इंसेप्शन बैठक शुरू हो गई। बैठक का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने किया। बैठक के दौरान जीवन के सभी पहलुओं में 'नारी शक्ति' को दिशा देने पर ध्यान दिए जाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान G20 देशों की 150 महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि W20 महिलाओं के लिए अधिक सशक्तिकरण बनाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का उपयोग करने के तरीके पर मार्गदर्शन दे सकता है।
भारतीय प्रेसीडेंसी के G-20 समूह के शेरपाअमिताभ कांत ने कहा कि विकास और अधिक समृद्धि के लिए महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को भारत के प्रेसीडेंसी का प्रमुख केंद्र होना चाहिए, इसलिए भारत ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को G-20 प्रेसीडेंसी का एक बहुत ही अभिन्न अंग बनाया है। इस दौरान W-20 अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने कहा कि लैंगिक समानता, महिला नेतृत्व विकास में पूंजी और प्रतिष्ठा इस बैठक के मुख्य विषय वस्तु है। डॉ. पुरेचा ने संवाददाताओं को बताया कि सभी प्रतिनिधियों को पांच प्राथमिक क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए पांच समूहों में विभाजित किया गया है। ये समूह हैं- महिला उद्यमिता, जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व, लैंगिक डिजिटल अंतर को दूर करना, शिक्षा और कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन कार्रवाई में महिलाओं की भूमिका। डॉ. पुरचा ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि यह सभी की भलाई के लिए व्यावहारिक वैश्विक समाधान के लिए प्रयास करेगा और इस प्रकार 'वसुधैव कुटुम्बकम' की सच्ची भावना को प्रकट करेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे, महाराष्ट्र सरकार के सहकारिता मंत्री श्री अतुल बचाओ और रोजगार गारंटी योजना और बागवानी श्री संदीपन भुमरे ने भी उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन सभी ने ऐतिहासिक स्थान छत्रपति संभाजीनगर में प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
W-20 की बैठक छत्रपति संभाजीनगर में शुरू, 'नारी शक्ति' को दिशा देने पर हुई चर्चा
Typography
- Smaller Small Medium Big Bigger
- Default Helvetica Segoe Georgia Times
- Reading Mode
powered by social2s

