नई दिल्ली: लेट्स प्ले स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित 9वीं हरवीर मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब एसेक्स फार्म अंडर-16 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में एसेक्स फार्म अंडर-16 ने कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसेक्स फार्म अंडर-16 की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। टीम की ओर से सक्षम यादव ने शानदार शतक लगाते हुए 110 रन बनाए, जबकि युवीश सिंह ने 94 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से माधव अग्रवाल और वत्सल ने दो-दो विकेट हासिल किए। 329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम एसेक्स फार्म के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 23.4 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसेक्स फार्म अंडर-16 की ओर से कबीर चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह एसेक्स फार्म अंडर-16 ने फाइनल मुकाबला 211 रनों से जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। शानदार 110 रनों की पारी खेलने वाले सक्षम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में राजन मनचंदा, पूर्व संयुक्त सचिव, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA), रोशन क्लब के सचिव एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल, दिल्ली के संयोजक, तथा संतोष कुमार राय, IAS, विशेष सचिव, गृह विभाग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और क्रिकेट के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य के लिए अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
एसेक्स फार्म अंडर-16 बनी चैंपियन, फाइनल में कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रनों से हराया
Typography
- Smaller Small Medium Big Bigger
- Default Helvetica Segoe Georgia Times
- Reading Mode
powered by social2s

