मुंबई: G20 के विकास कार्य समूह के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुंबई में सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति में तेजी लाने पर चर्चा की। बैठक की शुरुआत विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के एक वीडियो संदेश से हुई। चर्चाओं में प्रस्तावित उच्च-स्तरीय सिद्धांत, खाद्य, ऊर्जा और वित्तीय बाजार में वर्तमान व्यवधानों के तत्काल विकास प्रभाव को शामिल किया गया। साथ ही सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति में तेजी लाने, पर्यावरण के लिए जीवन शैली और विकास के लिए डेटा से संबंधित भारत की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। विकास कार्य समूह की बैठक में कम से कम विकास वाले देशों और छोटे द्वीप विकासशील राज्यों के लचीलेपन में सुधार, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की भूमिका और बहुपक्षीय विकास बैंक और प्रभावी समाधान के लिए G20 वित्त ट्रैक के साथ समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विकास कार्य समूह की बैठक के लिए मुंबई आने वाले प्रतिनिधि महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और विरासत के प्रदर्शन से रोमांचित नजर आए। मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद कई प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया कि मुंबई ने G20 इंडिया के उत्साह को और बढ़ा दिया है। साइड इवेंट्स के दौरान पहुंचे प्रतिनिधियों का शंखनाद से स्वागत किया गया। अतिथियों ने सितार, तबला और बांसुरी के जीवंत प्रदर्शन की भी सराहना की। लंच के दौरान इंडियन और कॉन्टिनेंटल फूड के साथ महाराष्ट्र स्पेशल बजरिची खिचड़ी भी उन्हें परोसी गई। शाम का सांस्कृतिक कार्यक्रम मुंबई बैठक के प्रमुख आकर्षणों में से एक था। गिरगांव चौपाटी पर ढोल-ताशा और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नृत्य दल द्वारा प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान कई प्रतिनिधि खुद को रोक नहीं पाए और इन लोक कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर G20के मेहमानों को मराठी पगड़ी पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। बाद में गेटवे ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने पुनेरी ढोल के प्रदर्शन को देखा। इस दौरान कुछ प्रतिनिधियों ने ढोल पर हाथ आजमाते नजर आए।
G20 के विकास कार्य समूह के प्रतिनिधियों ने सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति में तेजी लाने पर चर्चा की
Typography
- Smaller Small Medium Big Bigger
- Default Helvetica Segoe Georgia Times
- Reading Mode
powered by social2s

