भुवनेश्वर: आज दिनांक को भुवनेश्वर एन–6 बी.डी.ए. पार्क परिसर में भारतीय योग संस्थान, नयापल्ली योग जिला के अंतर्गत संचालित एन–6 का प्रथम वार्षिक उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ एवं कैपिटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार दास मुख्य अतिथि थे । उन्होंने शरीर की स्वस्थता तथा योग के महत्व पर अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक वक्तव्य प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात साधक एवं साधिकाओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का प्रदर्शन कर सभी को योगाभ्यास के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कुछ सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहे। इस कार्यक्रम में प्रांत प्रधान श्री सुरेश कुमार महापात्र, प्रांत सदस्य श्री रघुनाथ रेड्डी, जिला अधिकारी श्री प्रदीप्त कुमार महांती, श्री राम किशोर शर्मा, श्री ज्योतिर्मय रथ तथा जयश्री पंडा सहित 150 अधिक अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एन–6 केंद्र के साधक श्री असित कुमार पाढ़ी द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और आनंद का सुंदर संगम रहा। भारतीय योग संस्थान विगत 60 वषों से न:शुल्क अनवृत योग साधना करा रहा है । भारत मे एवं 12 अन्य देशों में लगभग 4500 योग साधना केन्द्र ( लगभग 225 ओडिशा मे) 'जीयो और जीवन दो' की भावना को जीवंत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय योग सन्स्थान के राश्टृ प्रधान श्री देशराज को इस वर्ष सम्मानित किया है।
भारतीय योग संस्थान N6 योग केन्द्र का वाषिर्क उत्सव सम्पन्न
Typography
- Smaller Small Medium Big Bigger
- Default Helvetica Segoe Georgia Times
- Reading Mode
powered by social2s

