बेटियों को पढ़ाओगे तभी तो वे पुलिस में भर्ती हो पाएंगीं: रंजीता

ଓଡିଶା
Typography
  • Smaller Small Medium Big Bigger
  • Default Helvetica Segoe Georgia Times

शिवपुरी: 'आधी आबादी' का यह पूरा सच है कि आज भी पुलिस थानों में महिलाओं को त्‍वरित न्‍याय नहीं मिल पाता है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि भारतीय पुलिसिंग सिस्‍टम में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले काफी कम है। यह कहना है जेंडर इक्वलिटी इन पुलिस फोर्स के लिए याचिका लगाने वाली ओडिशा की रंजीता प्रियदर्शिनी का। रंजीता 17 दिसम्‍बर को मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी की नवोदय विद्यालय में अथ युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्‍पंदन कार्यक्रम को सम्‍बोधित कर रही थीं। आईएफएस अधिकारी यूके शर्मा के मुख्‍यातिथ्‍य में हुए कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि रंजीता प्रियदर्शिनी ने कहा कि बेटियों को पढ़ने-लिखने का भरपूर अवसर देकर तो देखिए फिर ये काबिल भी बनेंगी और कामयाब भी होंगी। पुलिस फोर्स जेंडर इक्वलिटी के लिए भी जरूरी है कि बेटियों को पढ़-लिखकर पुलिस सेवा ज्‍वाइन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसी सोच के साथ रंजीता ने 2019 में जेंडर इक्वलिटी इन पुलिस फोर्स के लिए ऑनलाइन याचिका दायर की है। कार्यक्रम में आयकर के डिप्‍टी कमिश्‍नर अरविंद नामदेव, डॉ. रवि शर्मा व प्रोफेसर राहुल सिंह ने भी शिकरत की। अथ युवा फाउंडेशन के अध्‍यक्ष डॉ. देवेंद्र डांगी ने अतिथियों का आभार जताया। डांगी ने कहा कि बच्‍चों के दिल के सुनें। उनके दिमाग पर अनावश्‍यक प्रेशर ना डालें। स्‍कूल-कॉलेज में सफलता के लिए माहौल बनाओ ना कि बच्‍चों में कम नंबर आने का डर। उल्‍लेखनीय है कि रंजीता प्रियदर्शिनी ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली हैं। एक इंजीनियर से वकील बनी हैं। बतौर इंजीनियर जॉब छोड़कर महिलाओं को मुश्किल दिनों में एक दिन का अवकाश दिलवाने के लिए पैड पीरियड लीव नाम से अभियान भी चला रही हैं।

powered by social2s